फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Police crack down on 'Ocean Grow Ganja' network in Raipur, second accused also arrested

Raipur News: रायपुर में 'ओशियन ग्रो गांजा' नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 11:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ओशियन ग्रो गांजा' की तस्करी से जुड़े दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Police crack down on 'Ocean Grow Ganja' network in Raipur, second accused also arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियों को उजागर किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ओशियन ग्रो गांजा' की तस्करी से जुड़े दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क दिल्ली से संचालित हो रहा था, जहां से कुरियर के जरिए मादक पदार्थ रायपुर मंगवाया जाता था। 11 अप्रैल को हुई कार्रवाई में पहले आरोपी रितिक पसरिचा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले थे। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को मोहित पाल को हिरासत में लिया गया, जो इस अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल था।
विज्ञापन


पूछताछ में मोहित ने कबूल किया कि वह रितिक के साथ मिलकर ऑनलाइन चैटिंग और डिजिटल पेमेंट के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और नशे का सामान सप्लाई करता था। घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था, लेकिन रायपुर लौटते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मोवा इलाके में किराए के मकान में रहकर इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। इनके साथ कुलदीप पाल नाम का एक और साथी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


इससे पहले गिरफ्तार रितिक के पास से करीब 2.870 किलो गांजा और 114 ग्राम ‘ओशियन ग्रो गांजा’, नकदी, महंगा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है, साथ ही उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जो इस नेटवर्क से नशे की खरीद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed