{"_id":"65df8f03daa2063af80a63c3","slug":"murder-case-chief-minister-vishnu-dev-sai-announced-nia-investigation-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधराम यादव हत्याकांड : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की NIA जांच की घोषणा, सीएम से मिला पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधराम यादव हत्याकांड : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की NIA जांच की घोषणा, सीएम से मिला पीड़ित परिवार
Thu, 29 Feb 2024 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:23 AM IST
सार
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इसी मामले की जांच एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है।
विज्ञापन
रायपुर में बुधवार रात को पीड़ित परिवार के लोगों ने सीएम से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला निवासी चरवाहा साधराम यादव (50) की 21 जनवरी को 6 युवकों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इसी मामले की जांच एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दिनों साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान कवर्धा विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मृतक साधराम यादव के परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन