फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   murder case: Chief Minister Vishnu Dev Sai announced NIA investigation

साधराम यादव हत्याकांड : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की NIA जांच की घोषणा, सीएम से मिला पीड़ित परिवार

Thu, 29 Feb 2024 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 01:23 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इसी मामले की जांच एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है। 

विज्ञापन
murder case: Chief Minister Vishnu Dev Sai announced NIA investigation
रायपुर में बुधवार रात को पीड़ित परिवार के लोगों ने सीएम से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला निवासी चरवाहा साधराम यादव (50) की 21 जनवरी को 6 युवकों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इसी मामले की जांच एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि पिछले दिनों  साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम  के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान कवर्धा विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा, मृतक साधराम यादव के परिजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed