{"_id":"6a03047c173d4e479e08ac4c","slug":"major-theft-in-iiit-raipur-hostel-cunning-thieves-escaped-with-15-laptops-during-the-exam-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, परीक्षा के दौरान 15 लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, परीक्षा के दौरान 15 लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर चोर
Tue, 12 May 2026 04:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 May 2026 04:14 PM IST
सार
नया रायपुर स्थित IIIT रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी चोरी सामने आई है। संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया रायपुर स्थित IIIT रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी चोरी सामने आई है। संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, वारदात उस वक्त हुई जब अधिकांश छात्र परीक्षा देने के लिए अपने कमरों से बाहर थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग हॉस्टल परिसर में दाखिल हुए और कई कमरों से लैपटॉप पार कर दिए। छात्रों का कहना है कि चोरी बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई, क्योंकि आरोपियों को पहले से पता था कि परीक्षा के समय हॉस्टल खाली रहेगा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को कर्मचारी या कामगार बताकर संस्थान परिसर में पहुंचे थे। सुरक्षा कर्मियों को झांसा देकर वे हॉस्टल तक पहुंच गए और कमरों को निशाना बनाया। घटना के बाद संस्थान प्रबंधन ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक बैग लेकर बाहर जाते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हॉस्टल में बाहरी लोगों की एंट्री पर पर्याप्त निगरानी नहीं है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि पहले भी सुरक्षा को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।