फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Mahadev betting case Two-day transit remand for Saurabh Chandrakar granted

महादेव सट्टेबाजी मामला: आरोपी सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड सीबीआई को मिली, रायपुर लाने की तैयारी

Mon, 02 Nov 2026 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 08:33 PM IST
सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड सीबीआई को दी है। जांच एजेंसी आरोपी को रायपुर लाकर पूछताछ करेगी।

 

विज्ञापन
Mahadev betting case Two-day transit remand for Saurabh Chandrakar granted
सौरभ चंद्राकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने देशभर में चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद जांच एजेंसी आरोपी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाने की तैयारियों में जुट गई है। सट्टेबाजी एप मामले की जांच कर रही एजेंसी ने भारत लाए जाने के बाद आरोपी को रायपुर ले जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। पहले, सीबीआई सोमवार को ही उसे लेकर रायपुर आने वाली थी। लेकिन, कानूनी पहलू के कारण अदालत में सुबह शुरू हुई सुनवाई दोपहर के लिए टालनी पड़ी।

विज्ञापन


अदालत से मिली रिमांड
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोपी सौरभ चंद्राकर को आगे की जांच के सिलसिले में रायपुर लाने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी थी। अदालत ने जांच एजेंसी की दलीलों पर विचार करने के बाद दो दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत, ट्रांजिट रिमांड का उद्देश्य आरोपी को एक अदालत के अधिकार क्षेत्र से दूसरे स्थान तक ले जाने की अनुमति देना है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब जांच टीम निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को रायपुर स्थानांतरित करने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


रायपुर में आगे की जांच
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले की जांच में अदालत के इस आदेश के साथ नया मोड़ आ गया है। छत्तीसगढ़ में दर्ज ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मामलों की जांच के लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी सौरभ चंद्राकर से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed