फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Lok Sabha Elections 2024 Former minister Tamradhwaj Sahu will contest elections from Mahasamund against BJP

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के टिकट पर महासमुंद से चुनाव लड़ेंगे ताम्रध्वज साहू, जानें सियासी सफर

Fri, 08 Mar 2024 10:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान पर उतारा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Former minister Tamradhwaj Sahu will contest elections from Mahasamund against BJP
कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 39 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। महासमुंद से इस बार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताया है। वो महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर बीजेपी की युवा प्रत्याशी बनाम कांग्रेस के सीनियर नेता के खिलाफ चुनावी जंग होगी। दोनों एक दूसरे को मात देने चुनावी रण में उतरेंगे। 
विज्ञापन


बेमेतरा जिले के पतोरा गांव निवासी ताम्रध्वज साहू का जन्म 6 अगस्त 1949 को हुआ। साल 1968 में कमला देवी साहू से विवाह हुआ। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। ताम्रध्वज साहू ने हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई की है। कृषि उनका व्यवसाय है। वो ईरान और दुबई की यात्रा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताम्रध्वज साहू का सियासी सफर
ताम्रध्वज साहू सरपंच से लेकर विधायक और सांसद तक का सफर तय कर चुके हैं।
वर्ष 1998 में पहली बार वह मध्यप्रदेश विधानसभा में कदम रखा।
वर्ष 2000 में अजीत जोगी की सरकार में वो जल संसाधन, आयकट, ऊर्जा तथा शिक्षा (उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा), जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग के मंत्री रहे।
वर्ष 2004 से लेकर 2006 तक वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य की जिम्मेदारी संभाले।
वर्ष 2005-06 में ताम्रध्वज साहू को प्रत्यायुक्त विधान समिति, वर्ष 2006-08 में सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, वर्ष 2008-09 में लोक लेखा समिति के सदस्य रहे।
साल 2003, 2008 का विधानसभा का चुनाव जीता।
विधानसभा चुनाव 2008 में उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी के जागेश्वर साहू को परास्त किया।
वर्ष 2014 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और मोदी लहर के बावजूद बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को हराया था।
इसके बाद लोकसभा की राजभाषा समिति, कोयला एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बनाये गए।
ओबीसी समाज के सीनियर लीडर ताम्रध्वज साहू वर्ष 2018 में भूपेश सरकार में गृहमंत्री, लोक निर्माण, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed