फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Japanese delegation meets CM Say: Discussions on investment, technical cooperation and industrial expansion

सीएम साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई चर्चा

Sat, 25 Apr 2026 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 Apr 2026 05:28 PM IST
सार

सीएम साय से जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम साय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Japanese delegation meets CM Say: Discussions on investment, technical cooperation and industrial expansion
सीएम साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक में प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल, नई औद्योगिक नीति और जापानी तकनीक के उपयोग पर विशेष फोकस रहा। बातचीत के दौरान औद्योगिक परियोजनाओं, रोजगार सृजन और तकनीकी साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगोन्मुखी नीतियों के जरिए छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेशकों के लिए मजबूत डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने जापान की तकनीकी दक्षता को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग बढ़ने पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी माना गया कि जापानी निवेश और तकनीकी भागीदारी से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे और औद्योगिक आधार मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने अपने जापान दौरे के अनुभवों का जिक्र करते हुए निवेश संबंधों को और मजबूत करने की बात कही।


जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश अनुकूल वातावरण की सराहना की। प्रतिनिधियों ने राज्य में उद्योग विस्तार और भविष्य में निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान उद्योग, लॉजिस्टिक्स और खनन क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक सहयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed