Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   High-tech fraud of Rs 35 lakh on VIP Road: The entire scheme was hatched under the guise of a hawala deal

रायपुर के VIP रोड पर 35 लाख रुपये की हाईटेक ठगी: हवाला डील के बहाने रचा गया पूरा खेल, आरोपी फरार

Tue, 14 Apr 2026 12:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Apr 2026 12:29 PM IST
सार

रायपुर में हवाला लेनदेन से जुड़ी एक चौंकाने वाली ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी को सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाकर 35 लाख रुपये ठग लिए गए। यह वारदात शहर के VIP रोड इलाके में हुई, जहां आरोपी बड़ी ही चालाकी से नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
High-tech fraud of Rs 35 lakh on VIP Road: The entire scheme was hatched under the guise of a hawala deal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में हवाला लेनदेन से जुड़ी एक चौंकाने वाली ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी को सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाकर 35 लाख रुपये ठग लिए गए। यह वारदात शहर के VIP रोड इलाके में हुई, जहां आरोपी बड़ी ही चालाकी से नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा ईस्ट निवासी करण शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। वह एक हवाला कारोबारी के कर्मचारी हैं और उन्हें रायपुर में एक पार्टी से 35 लाख रुपये लेने के बाद दूसरी पार्टी को रकम सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी दौरान ठगों ने पूरी योजना के तहत उन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए संपर्क में रखा।
विज्ञापन


लेनदेन की पुष्टि के लिए 20 रुपये के नोट के सीरियल नंबर का इस्तेमाल किया गया, जो हवाला कारोबार में पहचान का एक तरीका होता है। लेकिन इसी प्रक्रिया में चूक हो गई। तीसरी पार्टी के नाम पर सामने आए आरोपियों ने पहले से साझा किए गए सीरियल नंबर में बदलाव कर दिया और कर्मचारी को गलत नंबर बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने भरोसा कर रकम सौंप दी, लेकिन बाद में जब उसने आधे नोट की तस्वीर अपने मालिक को भेजी और दोनों नोटों का मिलान किया गया, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस को शक है कि इस ठगी में हवाला नेटवर्क से जुड़े ही कुछ लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें लेनदेन के तरीके और सिस्टम की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हाईटेक ठगी से बचने के लिए लेनदेन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed