फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Heat wave-like conditions in Raipur, Durg, and Rajnandgaon; no signs of relief in sight

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में लू जैसे हालात; फिलहाल राहत के संकेत नहीं

Sun, 19 Apr 2026 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Apr 2026 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
Heat wave-like conditions in Raipur, Durg, and Rajnandgaon; no signs of relief in sight
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं। शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य भागों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और फिलहाल इसमें कमी के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए शुष्क मौसम की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। हालांकि, दो दिनों बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी व्यक्त की गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विभिन्न द्रोणिकाओं और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसके चलते तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि बस्तर क्षेत्र में तापमान में हल्की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया जाएगा। शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर और दुर्ग में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed