फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Heat wave intensifies in Chhattisgarh, Raipur reaches 42 degrees Celsius, signs of heat wave

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार तेज, रायपुर में 42 डिग्री के करीब पारा, लू के संकेत

Wed, 15 Apr 2026 10:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Apr 2026 10:21 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में गर्मी ने अब अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Heat wave intensifies in Chhattisgarh, Raipur reaches 42 degrees Celsius, signs of heat wave
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में गर्मी ने अब अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन


बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दूसरी ओर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में फिलहाल गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम है, हालांकि माह के अंतिम दिनों में यहां भी तापमान बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले समय में यह बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। जहां एक ओर रायपुर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में विभिन्न ऊपरी वायुमंडलीय प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके चलते मौसम में फिलहाल बदलाव की संभावना कम है और गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा।


राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed