फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Health center started at Kushabhau Thakre Journalism University on its foundation day, free health camp

स्थापना दिवस पर जनसेवा की पहल: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हेल्थ सेंटर शुरू, लोगों ने लिया लाभ

Sat, 18 Apr 2026 01:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Apr 2026 01:32 PM IST
सार

परिसर में नए हेल्थ सेंटर का शुभारंभ और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अतिथियों सहित कुल 121 लोगों ने इसका लाभ उठाया।

विज्ञापन
Health center started at Kushabhau Thakre Journalism University on its foundation day, free health camp
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर जनसेवा से जुड़ी पहल देखने को मिली। परिसर में नए हेल्थ सेंटर का शुभारंभ और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अतिथियों सहित कुल 121 लोगों ने इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


अपने संबोधन में कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो. सक्सेना ने भी विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और सेवा कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से जुड़े अस्पतालों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। बता दें कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना 16 अप्रैल 2005 को हुई थी और इसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed