{"_id":"69e5f44e03e5ffb225059cd1","slug":"father-dies-of-heart-attack-on-daughter-s-wedding-day-in-raipur-funeral-procession-takes-place-after-wedding-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं: रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, निकाह के बाद उठा जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां मातम में बदलीं: रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, निकाह के बाद उठा जनाजा
Mon, 20 Apr 2026 03:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:09 PM IST
सार
रायपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी के निकाह की तैयारियों के बीच उसके पिता का अचानक निधन हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी के निकाह की तैयारियों के बीच उसके पिता का अचानक निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त आरटीओ अधिकारी अब्दुल गनी खान को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दिन उनकी इकलौती बेटी गुलजार का निकाह होना तय था।
ऐसे मुश्किल हालात में परिवार ने सामाजिक और धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखते हुए सादगी के साथ पहले निकाह की रस्म पूरी कराई। इसके बाद बेटी ने अपने पिता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस घटना ने पूरे शहर को भावुक कर दिया।