{"_id":"69e864b2be04b1b04c050e1e","slug":"fake-e-challan-becomes-new-weapon-of-cyber-fraud-7-42-lakh-withdrawn-from-account-as-soon-as-link-is-clicked-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: फर्जी ई-चालान बना साइबर ठगी का नया हथियार, लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़ाए 7.42 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: फर्जी ई-चालान बना साइबर ठगी का नया हथियार, लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़ाए 7.42 लाख
Wed, 22 Apr 2026 11:37 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:37 AM IST
सार
टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ठगों ने मोबाइल पर फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर 7 लाख 42 हजार रुपये से अधिक की रकम पार कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक युवक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ठगों ने मोबाइल पर फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर 7 लाख 42 हजार रुपये से अधिक की रकम पार कर दी।
शिकायतकर्ता पवित्र पाल ने बताया कि उनके बेटे रोहित के मोबाइल पर 10 से 16 अप्रैल के बीच एक संदिग्ध फाइल भेजी गई थी। इसे डाउनलोड करते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के पास पहुंच गया और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से पूरी राशि निकाल ली गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस साइबर सेल को सौंप दिया है। तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें और ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल से ही जांचें।