फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Dantewada: Tulika nominated for Chhattisgarh Mahila Congress President post

दंतेवाड़ा: तुलिका छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुईं नामांकित, शहरवासियों में हर्ष की लहर

Tue, 06 Jan 2026 10:36 AM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क,दंतेवाड़ा Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 10:36 AM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकित हुई हैं।

विज्ञापन
Dantewada: Tulika nominated for Chhattisgarh Mahila Congress President post
तुलिका कर्मा

विस्तार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकित हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त की गई हैं। तुलिका कर्मा ने बताया कि जनवरी सोमवार को दिल्ली में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू हुआ। जिसमें शामिल होने वह दिल्ली प्रवास पर रहीं ।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के नामांकन के लिए पांच महिलाओं के पैनल को दिल्ली बुलाया गया है, जिसमें चार महिलाएं विधायक हैं। तुलिका ने कहा कि संगठन ने ही उन्हें उड़ीसा महिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था साथ ही हाल ही में महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव भी उन्हें नियुक्त किया गया है। तुलिका कर्मा लगातार संगठन के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं। 
विज्ञापन



महिला प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकित होने पर दंतेवाड़ा जिले में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं को जोडऩे व जव्लंत मुद्दों पर अपनी आवाज मुखर की थी। स्थानीय मुद्दों व महिलाओं को उनके हक की लड़ाई के लिए उन्होंने हमेशा प्रेरित किया। तुलिका  अपने राजनीति जीवन के शुरूआत से ही जिला महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए महिला संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उड़ीसा महिला कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद उन्होंने उड़ीसा के कई धरना प्रदर्शनों में हिस्सा लिया साथ ही उड़ीसा राज्य के अंतिम गांव-शहरों में पहुंच संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकित होने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि तुलिका कर्मा के अथक मेहनत का प्रयास है कि लगातार संगठन में बड़े पदों पर पहुंच संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। शर्मा ने कहा कि जिला महिला कांग्रेस की पूरी टीम की तरफ से तुलिका कर्मा को शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed