फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Crackdown on illegal coal mining in a tunnel about 150 meters long, major action by Central Flying Squad

Chhattisgarh: करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

Sun, 19 Apr 2026 08:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Apr 2026 08:24 PM IST
सार

रायपुर से पहुंची सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों की पहचान की और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Crackdown on illegal coal mining in a tunnel about 150 meters long, major action by Central Flying Squad
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। रायपुर से पहुंची सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों की पहचान की और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को हुई इस कार्रवाई में जिला स्तर की टास्क फोर्स भी शामिल रही, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। मौके पर कोयला नहीं मिला, लेकिन पहले यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने के प्रमाण सामने आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को देवखोल जंगल में चलाए गए अभियान में करीब 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया था। साथ ही कई अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया गया, जिनका उपयोग लंबे समय से खनन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम करीब 150 मीटर लंबी सुरंगों के भीतर भी पहुंची, जहां से खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण—फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार बरामद किए गए।

रविवार की कार्रवाई में कोरिया के अलावा सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिलों के अधिकारी भी शामिल रहे। प्रशासन ने बताया कि वन विभाग, खनिज विभाग और एसईसीएल के समन्वय से इन क्षेत्रों में निगरानी और सख्त की जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि चिन्हित अवैध खनन स्थलों को ब्लास्टिंग कर बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा न हो सकें। लगातार निगरानी और संयुक्त अभियान भी जारी रहेगा।


इस सख्ती के बाद अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed