फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Congress spokesperson Dhananjay Singh Thakur taunted former CM Raman Singh

Raipur: कांग्रेस प्रवक्ता ने रमन सिंह पर किया तंज, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री से अपना पिंड छुड़ा रही भाजपा

Mon, 13 Feb 2023 05:24 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 05:24 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा रमन सिंह से पिंड छुड़ा रही है। इसीलिए राज्य में भी उनसे किनारा किया जा रहा है और केंद्र में भी उनको अवसर नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress spokesperson Dhananjay Singh Thakur taunted former CM Raman Singh
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर तंज कसा है। - फोटो : संवाद

विस्तार

रायपुर। राज्यपाल की नियुक्ति में भी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को स्थान नहीं मिलने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल बनने का सपना संजोए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राज्यपाल की नियुक्ति में भी स्थान नहीं मिलना, इस बात का साफ साफ इशारा है कि भाजपा अपने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से पिंड छुड़ा रही है इसीलिए राज्य में भी उनसे किनारा किया जा रहा है और केंद्र में भी उनको अवसर नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी की पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राज्य की राजनीति से बाहर करने के लिए किसी प्रदेश में राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है और रमन सिंह के समर्थक भी इसमें खुशी जाहिर कर रहे थे अब राज्यपाल की नियुक्ति की सूची के बाद ही स्पष्ट हो गया है कि एक बार और डॉक्टर रमन सिंह ठगी के शिकार हो गये हैं पहले ही भाजपा की राज्य इकाई डॉ रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इनकार कर चुकी है अब तो ऐसा लगता है कि केंद्र संगठन के प्रमुख लोग डॉ रमन सिंह को राजनीति का डूबता हुआ सूरज मानकर चल रहे हैं और उससे दूरी बना रहे हैं
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह का 15 साल का कार्यकाल प्रदेश के लिए अभिशाप की तरह था इस दौरान भाजपा का मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना था 15 साल के शासनकाल के दौरान प्रदेश के किसान युवा महिलाएं व्यापारी सभी हताश और परेशान थे और रमन सिंह और उनके खास मंडली मालामाल हो रहे थे उस दौरान 36 हजार करोड़ का नान घोटाला हुआ जिसमे जप्त डायरी में मैडम सीएम और ऐश्वर्या रेसीडेंसी तक घोटाला का पैसा पहुँचाने का उल्लेख है रमन सिंह के दमाद ने डीकेएस सरकारी अस्पताल को गिरवी रखकर घोटाला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषाक सिंह के नाम से पनामा पेपर मामला उजागर हुआ जिस पर रमन मेडिकल स्टोर का पता है चिटफंड घोटाला स्काईवाक घोटाला, एक्सप्रेसवे घोटाला, दवा खरीदी घोटाला  साइकिल खरीदी घोटाला धान खरीदी घोटाला चावल घोटाला चरणपादुका वितरण में घोटाला मोबाइल घोटाला, आदिवासियों के साथ अत्याचार ओबीसी वर्ग के साथ अत्याचार सहित अनेक काले कारनामे हैं जो आज भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रही है इसीलिए भाजपा अब रमन सिंह से पीछा छुड़ा कर अपने महापाप को धोना चाहती हैं लेकिन रमन सिंह के घोटाला में भाजपा  भी उतने ही जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed