फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Baghel will not attend the dinner in G20

G20: डिनर में शामिल नहीं होंगे सीएम बघेल, बोले- असहमति का होना चाहिए सम्मान...सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला

Sat, 09 Sep 2023 04:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में आमंत्रित न किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। 

विज्ञापन
CM Baghel will not attend the dinner in G20
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जी20 को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। सीएम  भूपेश बघेल ने दिल्ली में जी 20शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में शामिल होने को लेकर कहा कि वह रात्रिभोज में नहीं जाएंगे। मीडिया से चर्चा में कहा कि वहां (दिल्ली) तो नो फ्लाइंग जोन हो गया है। कैसे जाऊं।

विज्ञापन


इस तरह से सीएम भूपेश बघेल ने जी-20 के डिनर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने कहा कि उनका यह बयान गलत है। फ्लाइट को आने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन

 

दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में आमंत्रित न किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम बघेल के अलावा हेमंत सोरेन, सिद्धारमैया और अशोक गहलोत शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed