फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh State Congress in-charge Kumari Selja press conference regarding Rahul Gandhi in Raipur

'बिना जांच राहुल गांधी को सुनाई सजा': रायपुर में कुमारी शैलजा बोलीं- माफी मंगवाने की कोशिश की गई; कल से आयोजन

Wed, 29 Mar 2023 01:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अडानी और पीएम मोदी के रिश्तों को सार्वजनिक किया, इसलिए ये कार्यवाही की गई है। उन्हें संसद में भी बोलने से रोका जा रहा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh State Congress in-charge Kumari Selja press conference regarding Rahul Gandhi in Raipur
रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करतीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को कांग्रेस अब फ्रंट फुट पर खेल रही है। देश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसी के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची हुई हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को बेबुनिया बताया है। कहा कि, राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका गया। उनसे माफी मंगवाने की कोशिश की गई। उनके पत्र तक का जवाब नहीं दिया गया। कुमारी शैलजा ने कोर्ट के आदेश पर भी सवाल उठाया। कहा कि, बिना जांच के ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भ्रष्टाचार की लड़ाई, जाति की नहीं
पूर्व मंत्री शैलजा ने कहा कि, अदालत की लड़ाई अदालत में लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा ने इस मुद्दे को गलत तरीके से उठाया। इसके बाद इसके बाद राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि, यह भ्रष्टाचार की लड़ाई है, जाति की नहीं है। भाजपा जातियों के आधार पर समाज को बांटना चाहती है। शैलजा ने मकान खाली करने के नोटिस पर भी जवाब दिया। कहा कि, कानूनी लड़ाई के बावजूद राहुल गांधी का मकान खाली कराने नोटिस दिया गया। भाजपा को मकान खाली कराने की जल्दी है। राहुल गांधी ने मकान खाली करने के लिए चिट्ठी लिख दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में पीएम के खिलाफ बात नहीं की
वहीं पिछले दिनों कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए राहुल गांधी के बयान और उसको लेकर हुए विवाद पर भी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने विदेश में प्रधानमंत्री के खिलाफ बात नहीं की। उन्होंने वहां कहा था कि, लोकतंत्र का मामला है, हम सुलझा लेंगे, लेकिन फिर भी झूठ फैलाया गया। उन्होंने कहा कि, आरएसएस की विचारधारा समाज को बांटने की है। ये धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस प्रदेश, जिला और राष्ट्र स्तर पर इसकी लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए पोस्टकार्ड सम्मेलन किया जाएगा। कल से अप्रैल तक कई आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed