{"_id":"6a02b90f0857c015d80d4226","slug":"chhattisgarh-staff-selection-board-will-handle-recruitment-exams-new-software-will-be-ready-for-exam-managemen-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल संभालेगा भर्ती परीक्षाएं, परीक्षा प्रबंधन के लिए तैयार होगा नया सॉफ्टवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल संभालेगा भर्ती परीक्षाएं, परीक्षा प्रबंधन के लिए तैयार होगा नया सॉफ्टवेयर
Tue, 12 May 2026 01:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 May 2026 01:53 PM IST
सार
राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन
विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार अब विभागों में होने वाली भर्तियों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुट गई है। राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से मजबूत और निगरानी योग्य बन सके।
सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती परीक्षाओं के संचालन, सॉफ्टवेयर निर्माण और एजेंसी चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के नियम और शर्तें पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तय की जाएं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत बना रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि भर्ती प्रणाली तैयार करते समय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही लोक सेवा आयोग से भी तकनीकी और प्रक्रियात्मक सहयोग लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि आधुनिक सॉफ्टवेयर आधारित परीक्षा प्रबंधन से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और परीक्षाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, चिप्स और कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।