फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Job: 975 posts in chhattisgarh police and 291 posts in forest department will be recruited

Chhattisgarh Job: पुलिस में 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती, इस दिन लिखित परीक्षा; वन विभाग में 291 पदों पर भर्ती

Thu, 11 May 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 11 May 2023 08:21 PM IST
सार

पुलिस परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम की ओर से अलग से दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दक्षता परीक्षा का रोल नंबर विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Job: 975 posts in chhattisgarh police and 291 posts in forest department will be recruited
छत्तीसगढ़ व्यापमं - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 27 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। 29 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम की ओर से अलग से दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में 151 पदों पर होगी वनरक्षकों की भर्ती
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से प्रदेश में विभिन्न वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू होगी। दक्षता परीक्षा का रोल नंबर विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। साथ ही अभ्यर्थी 13 मई से वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed