Chhattisgarh: राज्य सरकार ने चार IFS अधिकारियों की पोस्टिंग आदेश जारी किए, सुधीर अग्रवाल बने PCCF वन्यप्राणी
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसी तरह तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक बनाया है।
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
यहां देखिए लिस्ट...