फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh ED Raid: Businessman Pappu Dhillon and hotelier arrested in liquor 'scam' in bhilai

Chhattisgarh ED Raid: शराब 'घोटाले' में कारोबारी पप्पू ढिल्लन रिमांड पर; गिरफ्तार होटल व्यवसायी अस्पताल में

Thu, 11 May 2023 04:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 11 May 2023 04:01 PM IST
सार

ईडी ने आरोप लगाया है कि अनवर ढेबर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बेची जाने वाली शराब की "हर" बोतल से "अवैध रूप से" धन एकत्र किया गया था और भ्रष्टाचार और 2,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत थे। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला 2022 के आयकर विभाग के चार्जशीट से सामने आया है, जो राज्य के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और अन्य के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में दायर किया गया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh ED Raid: Businessman Pappu Dhillon and hotelier arrested in liquor 'scam' in bhilai
शराब घोटाले में ईडी ने कारोबारी पप्पू ढिल्लन को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को भिलाई से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे लेकर रायपुर पहुंची और कोर्ट में पेश किया है। वहीं मेयर एजाज ढेबर के भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर की हिरासत अवधि को कोर्ट ने बढ़ा दिया है। ईडी ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में रायपुर के होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: रायपुर-भिलाई में हवाला कारोबारी, शराब ट्रांसपोर्टरों पर छापा; दुबई भेजे गए करोड़ों रुपये
विज्ञापन


ईडी ने 14 दिन की मांगी थी रिमांड
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गुरुवार सुबह भिलाई स्थित शराब और होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के आवास पर छापा मारा था। उन्हें हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और रायपुर लेकर पहुंची। यहां पर पप्पू ढिल्लन को विशेष कोर्ट में पेश किया गया है। ईडी ने उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की दी है। ईडी का दावा है कि, शराब घोटाले में पप्पू ढिल्लन की भी भूमिका है और इसके सबूत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: IAS टुटेजा और ढेबर शराब सिंडिकेट के सरगना, ED बोली- भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल चुनाव में हुआ

होटल कारोबारी की तबीयत बिगड़ी
दूसरी ओर ईडी की टीम ने बुधवार दोपहर को रायपुर के होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया था। ईडी की ओर से अदालत को बताया गया था कि अनवर ढेबर के अवैध संचालन के बारे में पुरोहित जानते थे और आईएएस अनिल टुटेजा और एक अन्य व्यक्ति की इस पूरे मामले में मदद करते थे। फिलहाल गिरफ्तार किए जाने के बाद ही कारोबारी नितेश पुरोहित की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में अनवर ढेबर पकड़े गए पहले व्यक्ति थे। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: 4 दिन के रिमांड पर अनवर ढेबर, धरने पर बैठे समर्थक,भाई मेयर एजाज से 9 घंटे तक हुई पूछताछ

अनवर ढेबर की हिरासत पांच दिन बढ़ाई गई
रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की चार दिन की रिमांड बुधवार को खत्म हो गई। इसके बाद पीएमएलए कोर्ट में उनकी रिमांड अवधि को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है। उनके वकील राहुल त्यागी ने कहा कि कोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। अदालत ने एजेंसी को यह भी निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी तरह की यातना या उत्पीड़न दिया गया है या नहीं, यह पता लगाने के लिए पूछताछ की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को संरक्षित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed