फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh: Congress's 'free amnesty' vs BJP's Hindutva

Chhattisgarh: कांग्रेस की ‘मुफ्त-माफी’ बनाम भाजपा का हिंदुत्व; भ्रष्टाचार, धर्मांतरण और कर्ज भी बड़ा मुद्दा

Wed, 01 Nov 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा नीरज तिवारी, रायपुर
नीरज तिवारी, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 06:13 AM IST
सार

भाजपा ने भी दो विधायकों के टिकट काटते हुए 50 सीटों पर चेहरे बदले हैं। नतीजतन घोर असंतुष्ट क्षेत्रीय दलों के खेमे में जा बैठे हैं तो कुछ निर्दलीय मैदान में हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress's 'free amnesty' vs BJP's Hindutva
रमन सिंह, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए कांग्रेस ने 22 विधायकों के टिकट काटे हैं। भाजपा ने भी दो विधायकों के टिकट काटते हुए 50 सीटों पर चेहरे बदले हैं। नतीजतन घोर असंतुष्ट क्षेत्रीय दलों के खेमे में जा बैठे हैं तो कुछ निर्दलीय मैदान में हैं। भाजपा ने बेमेतरा में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक के पिता को कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ टिकट देकर हिंदुत्व की पिच पर खेलने की मंशा साफ कर दी है। धर्मांतरण के मुद्दे पर हिंदू मतदाताओं को खींचने की कोशिश की है। राम वनगमन पथ का निर्माण कराकर कांग्रेस भी खुद को हिंदुत्व का रक्षक बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

विज्ञापन


भाजपा के चुनावी हथियार

  • भ्रष्टाचार : शराब और कोयला घोटाले में ईडी ने हाल ही बड़ी कार्रवाई की थी। सीएम की करीबी आईएएस अफसर रानू साहू की गिरफ्तारी भी हुई। राज्य लोकसेवा आयोग में नेताओं-अफसरों के रिश्तेदारों के चयन को तूल देकर युवाओं में संदेश दिया जा रहा है कि ये उनके हक पर डाका है। 
  • विज्ञापन
  • हिंदुत्व : साजा सीट से ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया। बिरनपुर में हिंसा में दूसरे समुदाय के लोगों ने ईश्वर के बेटे भुनेश्वर की हत्या कर दी थी। जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने घटना का जिक्र कर मुद्दे को और बड़ा किया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • धर्मांतरण : भाजपा बस्तर, जशपुर और रायगढ़ में पिछड़ा वर्ग और आदिवासियों के धर्मांतरण के मुद्दे को भी उठा रही है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया है।

कांग्रेस का हिसाब-किताब

  •  माफी और मुफ्त ः सत्ता विरोधी लहर थामने के लिए कांग्रेस ने 22 विधायकों के टिकट काटे हैं। मुख्यमंत्री बघेल किसान कर्ज माफी जारी रखने का एलान कर चुके हैं। राहुल गांधी ने भी पीजी तक सरकारी संस्थानों में निशुल्क शिक्षा की घोषणा कर दी। 
  • गरीब और किसानों पर फोकस : संकल्प पत्र में किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने जैसी घोषणाएं भी शामिल हो सकती हैं। 
  • नाराजगी और सीएम ः टिकट कटने से नुकसान से बचने के लिए सीएम बघेल प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंच रहे हैं। कोई इसे एका बता रहा है तो अन्य दूसरे छत्रपों के लिए कड़ा संदेश।

कांग्रेस ने पांच साल जनता को छला 
कांग्रेस 2018 के चुनाव में किए गए वादों का हिसाब दे। पांच साल इन्होंने सिर्फ प्रदेश की जनता को छला है। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में चहेतों की भर्ती कर युवाओं के साथ ठगी की।


- अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

भाजपा ने टिकट वितरण में वोट बैंक देखा
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता की भी उसे चिंता नहीं है। हमने कर्जमाफी योजना को जारी रखने और केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का एलान किया है। भाजपा ने टिकट वितरण में वोट बैंक देखा। हम बांटने की राजनीति नहीं करते।
- दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

बस्तर में बोले सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। बस्तर में बघेल ने कहा कि भाजपा के पास केवल दो मुद्दे हैं- साम्प्रदायिकता और धर्म परिवर्तन। उनका काम दो समुदाय के भाइयों को आपस में लड़ना है। वे काम नहीं करेंगे बस लोगों को आपस में लड़ाएंगे और वोट बटोरेंगे। उनके दिमाग में बस नफरत और हिंसा ही पलती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed