फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh An encounter breaks out between a joint team of CoBRA, STF, CRPF and naxals in Sukma

Sukma Encounter: जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो कोबरा कमांडो घायल; 6 नक्सलियों को भी गोली लगने का दावा

Thu, 09 Mar 2023 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Mar 2023 10:12 AM IST
सार

सुकमा में डब्बामर्क कैंप से कोबरा, एसटीएफ, सीआरपीएफ का संयुक्त दल  और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 5-6 नक्सली घायल हुए हैं। घायल नक्सलियों को भागते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh An encounter breaks out between a joint team of CoBRA, STF, CRPF and naxals in Sukma
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के डब्बामर्का कैंप में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 45 मिनट चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो कमांडो घायल हुए हैं। वहीं पांच से छह नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया जा रहा है। जवानों ने मौके से बीजीएल (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पीटीआई को बताया कि, सीआरपीएफ की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे डब्बामरका कैंप से सकलेर की ओर अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में कोबरा के 202वीं और 208वीं बटालियन के कमांडो शामिल थे। करीब 45 मिनट तक चली मुठभेड़ के दौरान जवानों को पास आते देख नक्सली घने जंगल में भाग गए। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के गोले सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में कोबरा की 202वीं बटालियन के इंस्पेक्टर मुनेश कुमार मीणा और कोबरा की 208वीं बटालियन के कांस्टेबल अमित मोदक को चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे की दवा के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। 

एसपी शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली भी गोली लगने से घायल हुए हैं और उन्हें भागते देखा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। ज्यादा जानकारी पेट्रोलिंग टीम के अपने बेस पर लौटने के बाद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed