{"_id":"68fd0a2d34c6bd52300a7afb","slug":"chhath-puja-2025-chhath-festival-began-with-nahay-khay-in-mahadev-ghat-raipur-cg-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व; कल रहेगा खरना, महापौर मीनल ने लिया महादेव घाट की सफाई का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व; कल रहेगा खरना, महापौर मीनल ने लिया महादेव घाट की सफाई का जायजा
Sat, 25 Oct 2025 11:04 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:04 PM IST
सार
Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: चार दिवसीय छठ महापर्व आज शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे का सम्मान करती आयोजन समिति
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: चार दिवसीय छठ महापर्व आज शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। शाम को महादेव घाट पर व्रतियों ने पूजा-अर्चना भी की। इस वर्ष अक्टूबर 25 से अक्टूबर 28 तक पूरे देश-विदेश में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । 26 अक्तूबर को खरना रहेगा। इस दौरान रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने महादेव घाट पहुंचकर घाट की साफ-सफाई का जायजा लिया। जहां पर आयोजक समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समिति, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों की सफाई की गई है। राजधानी रायपुर के 60 से ज्यादा जगहों पर छठ पूजा की जायेगी।
विज्ञापन
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य और रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने खारुन नदी महादेव घाट की साफ-सफाई की। घाट के सौदर्यीकरण का काम किया गया । उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा ।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, रवींद्र सिंह, मुक्तिनाथ पांडे, शशि सिंह, परमानंद सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, रामविलास सिंह, सन्तोष सिंह, सरोज सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, मदनलाल विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों के द्वारा घाटों की सफाई में योगदान दिया ।
विज्ञापन