Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Multi-crore online cricket betting and hawala racket unearthed Look Out Circulars issued against accused.

सीजी: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला का करोड़ों का खेल उजागर, तीन आरोपियों पर लुक आउट सर्कुलर

Sat, 21 Nov 2026 10:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 10:19 AM IST
सार

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला नेटवर्क से जुड़े करोड़ों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। जांच में 25 करोड़ की संपत्तियां, दुबई कनेक्शन और अंतरराज्यीय नेटवर्क सामने आया है। तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ है।

विज्ञापन
CG: Multi-crore online cricket betting and hawala racket unearthed Look Out Circulars issued against accused.
भारतीय मुद्रा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला के माध्यम से संचालित करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। सट्टेबाजी की काली कमाई से लगभग 25 करोड़ रुपये की निर्मित संपत्तियां अब जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई हैं। प्राथमिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि सट्टे से अर्जित अवैध धन को बैंकिंग तंत्र से बचाकर हवाला नेटवर्क के जरिये देश के विभिन्न राज्यों में भेजा गया। इस पूरे मामले में दुबई का संपर्क भी सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब सट्टे के इस काले कारोबार से जुड़े मुख्य चेहरे की पहचान करने और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में पूरी मुस्तैदी से जुटी है।

विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिये वित्तीय हेरफेर का यह संजाल सुनियोजित ढंग से फैलाया गया था। क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाकर आम लोगों से रोजाना करोड़ों रुपये एकत्र किए जाते थे। इस धराशि को अलग माध्यमों से आगे भेजा जाता था। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि सट्टेबाजी के इस संजाल के तार केवल बिलासपुर शहर तक सीमित नहीं थे, बल्कि देश के अन्य राज्यों और विदेश तक फैले हुए थे।
विज्ञापन


हवाला नेटवर्क से देश भर में भेजा गया धन
जांच के दौरान सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा खुलासा हवाला नेटवर्क के उपयोग को लेकर हुआ है। सट्टेबाजी से जुटाए विशाल वित्तीय संसाधनों को आधिकारिक बैंकिंग प्रणाली की नजरों से छिपाकर हवाला के जरिये देश के कोने-कोने में पहुंचाया जाता था। इस गुप्त और अवैध माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन कराया गया। पुलिस दल अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि यह रकम किन-किन लोगों के पास पहुंचाई गई और इस पूरे हवाला नेटवर्क को संचालित करने वाले मुख्य सरगना कौन हैं। जांच अधिकारी विभिन्न राज्यों में भेजे गए धन की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ताकि इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला के माध्यम से संचालित वित्तीय अपराध नेटवर्क के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस ने जबलपुर निवासी आकाश गोगा, सुनील रोहरा और मनीष रोहरा को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया। साथ ही, विदेश में मौजूद संदिग्धों को पकड़ने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम ने छापामारी के दौरान लगभग 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, कीमती घड़ियां और बैंकिंग वित्तीय दस्तावेज जब्त किए।

संपत्तियों के असली मालिकान की तलाश
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला से जुड़े इस प्रकरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां पुलिस जांच के दायरे में आई हैं। जांच एजेंसियों को संदेह है कि सट्टेबाजी के अवैध व्यवसाय से कमाई गई अकूत राशि का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर जमीन, मकान और अन्य मूल्यवान संपत्तियों की खरीद में किया गया था। पुलिस इन संपत्तियों के कागजात खंगाल रही है और उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर रही है। वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की गहन पड़ताल के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि संपत्तियों का क्रय सीधे मुख्य आरोपियों के नाम पर किया गया या फिर किसी अन्य व्यक्ति के नाम का उपयोग करके बेनामी संपत्तियां खड़ी की गई हैं।


दुबई के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से बढ़ी सघनता
सट्टेबाजी के इस अवैध कारोबार में दुबई का संपर्क उजागर होने के बाद जांच का दायरा अत्यधिक व्यापक और गंभीर हो गया है। पुलिस प्रशासन अब इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और विदेशों में बैठकर सट्टे का संचालन करने वाले संभावित आकाओं की भूमिका के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर रहा है। जांच एजेंसियां इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही हैं कि विदेश में बैठे मुख्य संचालकों का स्थानीय नेटवर्क से किस प्रकार का संवाद और वित्तीय लेन-देन था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कड़ियों के जुड़ने से मामले में सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed