फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Former Sarpanch's Wife Arrested in Murder Case; Police Cite Her Previous Criminal Record

सीजी: कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार,पहले पति की हत्या के मामले में काट चुकी जेल

Tue, 03 Nov 2026 10:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 10:30 AM IST
सार

अरंडी गांव में पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने घर में ही धारदार हथियार से हमला कर पति की हत्या की और फरार हो गई। आरोपी महिला पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है।

विज्ञापन
CG: Former Sarpanch's Wife Arrested in Murder Case; Police Cite Her Previous Criminal Record
पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

विस्तार

जिले में केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में पुलिस ने पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी भगनी नेताम को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर अपने ही पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुई महिला को पुलिस ने बेडमा गांव के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बेडमा से गिरफ्तार आरोपी महिला 
ग्राम अरंडी में आरोपी महिला ने पूर्व सरपंच गोविंद नेताम पर उनके ही घर के भीतर धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच आरंभ की। शुरुआती तफ्तीश में ही पुलिस को मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस ने बेडमा के निकट घेराबंदी की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: समापन समारोह में आज शिरकत करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इनका करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के खिलाफ स्पष्ट साक्ष्य
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरुण नेताम ने बताया कि पुलिस जांच में महिला के खिलाफ स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। गांव के निवासियों के अनुसार भगनी नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी बताया कि महिला नियमित रूप से अत्यधिक मदिरा का सेवन करती है। इसके अलावा पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि आरोपी महिला पहले भी अपने प्रथम पति की हत्या कर जेल जा चुकी है। अपने पहले पति की जान लेने के मामले में जेल जाने के बाद वह गोविंद नेताम के साथ रहने लगी थी।

पुलिस कर रही वारदात के कारणों की जांच
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी इस हत्याकांड के मुख्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस टीम आरोपी महिला से लगातार सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों और कारणों के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ और मामले की पूर्ण विवेचना के पश्चात ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed