फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election Result Fate of 1181 candidates decided tomorrow reputation of many veterans at stake

Chhattisgarh Election Result: 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, दांव पर लगी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Sat, 02 Dec 2023 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी की जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
CG Election Result Fate of 1181 candidates decided tomorrow reputation of many veterans at stake
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी तीन दिसंबर को आएंगे। मतगणना के लिए प्रदेश के 33 जिलों में चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है। कल 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं सबसे कम मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी।

विज्ञापन

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। 1181 अभ्यर्थियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। कल यानी तीन दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ही इनकी किस्मत का फैसला होगा। 

विज्ञापन


कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे जबकि अभ्यर्थी के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। मतगणना की पूरी कार्रवाई मतगणना प्रेक्षक और सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति और निगरानी में होगी। इस दौरान हर एक राउंड के खत्म होने पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति और प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी की जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे आईपेड, रिकॉर्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed