फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023 Tension again in Congress regarding CM post To whom did TS Singhdev give a big message during

CG Election 2023: कांग्रेस में फिर सीएम पद को लेकर तनातनी! वोटिंग के बीच टीएस सिंहदेव ने किसे दिया बड़ा संदेश?

Fri, 17 Nov 2023 03:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के परिवार ने टीएस बाबा को सीएम पद के लिए सबसे काबुल बताया है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Tension again in Congress regarding CM post To whom did TS Singhdev give a big message during
टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े नेताओं तक सभी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के परिवार ने टीएस बाबा को सीएम पद के लिए सबसे काबुल बताया है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी बीच उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए सीएम बघेल और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच एक दिलचस्प समानता बताई। टीएस बाबा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारे कप्तान हैं, लेकिन पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। याद रखें, विराट कोहली ने शतक बनाया, श्रेयस ने अच्छा खेला, लेकिन मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को मिला था। राज्य के डिप्टी सीएम टीएस बाबा का बयान मुख्यमंत्री पद के लिए बघेल के साथ उनकी लंबे समय से चली आ रही खींचातानी के बीच आया है। दरअसल विधाननसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सीएम चेहरे की घोषणा नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री चेहरे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी ने कभी भी मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया था। हम एक साझा नेतृत्व के तहत लड़ रहे हैं और भूपेश बघेल इसका नेतृत्व कर रहे हैं। मैंने नहीं सुना कि मेरे नाम को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। हां, मेरे संपर्क में रहे लोगों के दिमाग में यह बात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed