फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG Election 2023 Sao said BJP government will be formed with full majority

CG Election 2023: साव बोले- पूर्ण बहुमत से बनेगी BJP की सरकार, तीन दिसंबर को कांग्रेस के कुशासन का अंत

Sat, 02 Dec 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन का कल यानी तीन दिसंबर को अंत होने वाला है। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Sao said BJP government will be formed with full majority
रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार तीन दिसंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत का दावा किया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। आगे साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अरुण साव ने कहा कि हमारे दावे को एग्जिट पोल ने मजबूत किया है, कल जब मतगणना होगी तो पूर्ण बहुमत भाजपा को मिलेगा।

विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन का कल यानी तीन दिसंबर को अंत होने वाला है। 

विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे सारी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस अपने आंकड़े से नीचे जा रही है, वहीं भाजपा ऊपर की ओर बढ़ रही है। रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि 70 से 68 सीट की बात करने वाले एग्जिट पोल में 40 से 42 सीट आ रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ नीचे आ रहा है। इसका मतलब है कि कांग्रेस का जो रुझान है, कांग्रेस की लोकप्रियता में वोटिंग पैटर्न में जबरदस्त गिरावट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed