CG Election 2023: एग्जिट पोल पर सीएम बघेल ने कही बड़ी बात, टीएस सिंहदेव बोले- कांग्रेस को काम का फल मिलेगा
सीएम भूपेश बघेल ने दावा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।
एग्जिट पोल कर लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि साथ एग्जिट पोल हुए हैं किसी के आंकड़े समान नहीं है लेकिन दो दिन बाद सभी एग्जिट पोल के आंकड़े समान हो जाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। न्यूज 24 और चाणक्य के 57 के आसपास सीट बनने पर उन्होंने कहा कि उससे भी पार होगा। जो 57 है वह 75 होगा, इधर-उधर होगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा बहुमत है, हमें अपने काम पर विश्वास है और छत्तीसगढ़ की जनता के ऊपर भरोसा है।
वहीं, एग्जिट पोल पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कम से कम यह संतोष का विषय है कि जो एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं और मेरा अभी भी यह मानना है कि 60 के आसपास तक कांग्रेस जाएगी। उन्होंने कहा कि जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि आप उम्मीद पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं। सरकार में आप जब रहेंगे तो आपने जितना काम किया, जो काम नहीं हुआ, वह ज्यादा सामने दिखता है, तो ऐसे परिस्थिति हमेशा किसी भी सरकार के सामने बनती है और अभी भी मेरा मानना है कि काम जो कांग्रेस ने किया है वह आपको दो तिहाई के आसपास देखने को मिलेगा।
दस के दस एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
एजेंसी कांग्रेस भाजपा अन्य
आज तक एक्सिस मारा इंडिया 40-50 36-46 1-5
एबीपी सी वोटर 41-53 36-48 0-4
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या 57 33 0
इंडिया टीवी सीएनएक्स 46-56 30-40 3-5
जन की बात 42-53 34-45 3
रिपब्लिक मैट्रिज 44-52 34-42 0-2
टीवी 9 पोलस्ट्रेट 40-50 35-45 0-3
टाइम्स नाउ ईटीजी 48-56 32-40 2-4
रिपब्लिक पी मार्क 46-54 35-42 -
दैनिक भास्कर 45-55 35-45 0-10
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.