फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Election News: Congress vs BJP Election Manifesto Comparison, Jobs vs Loan Waiver

CG Election: कर्जमाफी में कांग्रेस तो नौकरियों की पेशकश में BJP आगे, जानें घोषणापत्र में किसके वादे कितने बड़े

Mon, 06 Nov 2023 10:16 AM IST
Rohit Mishra रोहित मिश्र
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:16 AM IST
सार

Chhattisgarh Congress vs BJP Manifesto 2023: दो चरणों में हो रहे इन चुनावों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। अपने घोषणा पत्रों में जनता से जुड़े हुए कई सारे मसलों पर दोनों पार्टियों के वादे करीब-करीब एक जैसे हैं। धान की खरीद फिर से महत्वपूर्ण मुद्दा बना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election News: Congress vs BJP Election Manifesto Comparison, Jobs vs Loan Waiver
बीजेपी और कांग्रेस का घोषणा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दो चरणों में हो रहे इन चुनावों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। अपने घोषणा पत्रों में जनता से जुड़े हुए कई सारे मसलों पर दोनों पार्टियों के वादे करीब-करीब एक जैसे हैं। धान की खरीद फिर से महत्वपूर्ण मुद्दा बना है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जहां कर्ज माफी और केजी से पीजी तक की शिक्षा में बढ़त लेने की कोशिश की है तो वहीं बीजेपी साल भर में एक लाख नौकरियां देने की बात कह रही है। इसके साथ शहरों को विकसित करने और रायपुर में कॉर्पोरेट कल्चर बनाने पर बीजेपी का जोर दिख रहा है। हम आपको प्वांइट वाइज बता रहे हैं कि किस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस ने क्या घोषणाएं की हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों की घोषणाओं में क्या अंतर है।
विज्ञापन


कर्ज माफी
कांग्रेस ने किसानों के कर्जमाफी पर बड़ा दांव खेला है। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर देने का वादा किया है। लेकिन बीजेपी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान का समर्थन मूल्य 
बीजेपी ने धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए कुंतल प्रति एकड़ का ऐलान किया है। वही कांग्रेस ने धान के समर्थन मूल्य को 3200 रुपए प्रति कुंतल देने की घोषणा की है। साथ में यह भी वादा किया है कि 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेंगे।

सिलेंडर में सब्सिडी 
दोनों पार्टियों ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दाम 500 रुपए रखने का ऐलान किया है।

निःशुल्क पढ़ाई
बीजेपी ने कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस यानी एमएसटी देने की घोषणा की है। वही कांग्रेस ने केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री करने का ऐलान किया है। साथ ही सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाने और 6 हजार स्कूलों को अपग्रेड करने का वादा किया है।

चिकित्सा सुविधा
बीजेपी ने 10 लाख रुपए तक के इलाज के खर्च को फ्री कर देने की घोषणा की है और 500 नए जन औषधि केंद्र खोलने का दावा किया है। जबकि कांग्रेस ने भी 10 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा मुफ्त करने के ऐलान के साथ गरीबी रेखा से ऊपर यानी APL कार्ड धारकों को भी 5 लाख तक के इलाज में सहायता करने की घोषणा की है।

आवास
बीजेपी के घोषणा पत्र में जहां 18 लाख पीएम आवास बनाने की बात कही गई है वही कांग्रेस के मेनिफेस्टो में 7.5 लाख परिवारों का मकान बनाने वादा है।

नौकरी
बीजेपी ने एक साल के अंदर सरकारी पदों पर 1 लाख तक भर्तियां करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस मामले में स्पष्टता नहीं दिखी है।

युवाओं को लोन
नए कारोबार के लिए बीजेपी ने युवाओं को 50% सब्सिडी के दर पर लोन देने का वादा किया है। युवाओं के लिए 50 प्रतिशत की ही लोन सब्सिडी देने का वादा किया गया है।

बिजली
बीजेपी के घोषणा पत्र में बिजली सब्सिडी पर कोई साफ वादा नहीं किया गया है। कांग्रेस 200 यूनिट तक बिजली फ्री करने ऐलान है।

तेंदू पत्ता
बीजेपी ने तेंदू पत्ता जुटाने वालों को 5500 रुपए देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने तेंदू पत्ता संग्रहकों को 6000 रुपए देने की घोषणा की है।
 

कांग्रेस और बीजेपी ने इन मुद्दों पर ली है बढ़त

Chhattisgarh Election News: Congress vs BJP Election Manifesto Comparison, Jobs vs Loan Waiver
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यहां दिखी कांग्रेस की बढ़त
कांग्रेस ने सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराने का दांव खेला है। हालांकि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की मुख्य बात सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा है। यह योजना किसानों के बीच कांग्रेस को बढ़त दिला सकती है। क्योंकि पिछली सरकार के बनते ही सबसे पहले इस वादे को पूरा किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस ने 66 हजार वाहन मालिकों के भी लोन माफ करने की बात कही है। स्व समूहों के कर्च माफी की बात कांग्रेस के घोषणा पत्र में है। 

यहां बीजेपी है मजबूत 
बीजेपी मुख्य फोकस युवाओं की नौकरी पर है। इसने एक साल के अंदर 1 लाख शासकीय पदों को भरने की घोषणा की है। इसके अलावा कार्पोरेट कल्चर को बढ़ावा देने के लिए नया रायपुर में सेंट्रल इनोवेशन हब खोलने की बात कही गई है। इसमें छह लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। नौकरी की पारदर्शिता पर भी बीजेपी मुखर है। स्टेट पीसीएस की परीक्षाओं की जांच कराने के साथ-साथ CGPCS को UPSC तर्ज पर कराने की बात कही गई है। बीजेपी ने महिला वोटरों पर दांव खेलते हुए महतारी वंदन योजना का ऐलान किया है। इसके तहत 12000 रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता होगी। 

कांग्रेस का घोषणा पत्र एक नजर में

Chhattisgarh Election News: Congress vs BJP Election Manifesto Comparison, Jobs vs Loan Waiver
कांग्रेस ने किसानों और कर्जमाफी पर फोकस किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

1. सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे
2. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेंगे
3. केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री
4. तेंदूपता संग्रहको को 6 हजार
5. भूमिहीन किसानों को 10 हजार प्रति वर्ष भत्ता 
6. धान प्रति क्विंटल 3200 रुपए का ऐलान
7. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
8 सभी को गैस सिलेंडर 500 रुपए में, सब्सिडी सरकार देगी
9. साढ़े 7 लाख परिवारों के मकान बनाएंगे 
10.10 लाख तक इलाज की सुविधा, गरीबी रेखा से ऊपर को भी 5 लाख तक की सहायता
11. तिवरा समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे
12. 66 हजार वाहन मालिकों का कर्ज माफ करेंगे।
13. 700 ग्रामीण पार्कों की स्थपाना
14. सभी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, 6 हजार स्कूल अपग्रेड होंगे
15. स्वयं सहायता समूहों के कर्ज माफ करेंगे
16. जातिगत जनगणना कराएंगे
16. युवाओं को 50 प्रतिशत की लोन सब्सिडी
17. अंतिम संस्कार के लिए  सरकार देगी लकड़ी

बीजेपी का घोषणा पत्र एक नजर में

Chhattisgarh Election News: Congress vs BJP Election Manifesto Comparison, Jobs vs Loan Waiver
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
1. 21 कुंतल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रुपए पर खरीदी
2. महतारी वंदन योजना में 12000 प्रति वर्ष भत्ता
3. 18 लाख पीएम आवास बनाएंगे
4. तेंदू पत्ता संग्रहण 5500 पर
5. 10 लाख तक फ्री उपचार, 500 नए जन औषधि केंद्र 
6. यूपीएससी को तर्ज पर स्टेट परीक्षाएं होंगी
7. युवाओं को को 50 प्रतिशत लोन
8. गरीब परिवार को 500 में गैस सिलेंडर 
9. एम्स की तर्ज पर नए संस्थान बनेंगे
10. छात्र-छात्राओं को मासिक ट्रैवेल अलाउंस
11. एक साल में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां
12. नया रायपुर में इनोवेशन हब, इसमें 6 लाख नौकरियां
13. भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को 10 हजार प्रतिवर्ष का भत्ता
14. रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन की घोषणा
15. बालिकाओं के जन्म पर 1.5 लाख का आश्वासन प्रमाण पत्र 
16. चरण पादुका योजना फिर से होगी लॉन्च करने का ऐलान
17. छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed