फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Cement prices rise from 260 to 340: Companies accused of profiteering, builders in a tizzy

सीमेंट के दाम 260 से 340 पहुंचा: कंपनियों पर मुनाफाखोरी के आरोप, बिल्डरों में मचा हड़कंप

Thu, 16 Apr 2026 02:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Apr 2026 02:25 PM IST
सार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ के निर्माण सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है। निर्माण सामग्रियों की कीमतों में अचानक हुई तेज बढ़ोतरी से सरकारी और निजी प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Cement prices rise from 260 to 340: Companies accused of profiteering, builders in a tizzy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ के निर्माण सेक्टर पर साफ दिखाई देने लगा है। निर्माण सामग्रियों की कीमतों में अचानक हुई तेज बढ़ोतरी से सरकारी और निजी प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्य इसकी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन का कहना है कि युद्ध के बाद ईंधन, स्टील, बिटुमिन और सीमेंट जैसे जरूरी संसाधनों की कीमतों में असामान्य उछाल आया है। इससे निर्माण लागत तेजी से बढ़ गई है और ठेकेदारों के लिए तय समय पर काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर सीमेंट की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ओपीसी और पीपीसी सीमेंट के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जो अब 340 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गए हैं। पहले यही कीमत करीब 260 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद सरकारी अनुबंधों में राहत का प्रावधान बेहद सीमित है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed