Raipur: सीएम बघेल के भेंट मुलाकात पर भड़के भाजपा महामंत्री, अंकित जायसवाल ने ड्रामा से की कार्यक्रम की तुलना
जायसवाल ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भत्ता तो भत्ता रोजगार में भी युवाओं के साथ छल और भ्रष्टाचार का खेल जारी रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छात्रों और युवाओं से संभाग स्तर पर भेट मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर में मुख्यमंत्री ने छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने इस कार्यक्रम का जमकर विरोध किया है। वहीं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजयुमो मुख्यमंत्री से मांग किया कि युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम को काग्रेस पार्टी का ड्रामा न बनाए। सरकार के प्रति युवाओं के दृष्टिकोण को स्वतंत्र अभिव्यक्ति प्रदान करने की दृष्टि से भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित करें।
अंकित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए बड़े-बड़े व झुठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली। युवाओं का वोट लेते ही उनके मुद्दों को दूध में पड़ी मख्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है। जायसवाल ने कहा की यह भेंट मुलाकात का कार्यक्रम पुरी तरह से एक ड्रामा है।
अंकित जायसवाल ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि साहस है, तो युवा बेरोजगारों के साथ ड्रामा न कर समान्य युवा और छात्रों से भेंट मुलाकात करें। विधानसभा के पटल पर पूछे गए प्रश्न पर दिए गए उत्तर के अनुसार प्रदेश में आज लगभग 20 लाख युवा बेरोजगार हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए साढ़े चार वर्ष के बाद कुछ चयनित लोगों को ही बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया। इस छल का जवाब देने के लिए युवा चुनाव का इंतजार कर रहें हैं।
जायसवाल ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भत्ता तो भत्ता रोजगार में भी युवाओं के साथ छल और भ्रष्टाचार का खेल जारी रखा। राज्य प्रशासनिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारी बड़े नेताओं और अपने प्रियजानों के बच्चों का चयन कर पुरी चयन प्रक्रिया को कलंकित करने का काम किया है।