फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Big road accident in Balod truck collided with car many people died painfully

Balod Road Accident: बालोद में बड़ा सड़क हादसा; ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Wed, 22 Feb 2023 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Feb 2023 08:56 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में घुस गई, जेसीबी की मदद से कार को निकाला गया।

विज्ञापन
Big road accident in Balod truck collided with car many people died painfully
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना इलाके के खप्परवाड़ा गांव में यह हादसा हुआ है। रायपुर से पारिवारिक कार्य पूरा कर एक परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


दरअसल, परिवार को किराए से वाहन लेना महंगा पड़ गया। यह रायपुर गए थे, जहां इनकी खुद की कार खराब हो गई। इसके बाद परिवार ने एक निजी ट्रैवल्स से कार बुक की और रात को वापस लौट रहे थे।  बालोद जिले के सरहद पर पहुंचते ही इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि कार ट्रक में घुस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से निकलनी पड़ी कार
बता दें की घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से ट्रक में घुस गई। कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। रात भर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed