फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Big opportunity for folk artists: Applications open under “Chief Minister Folk Artist Incentive Scheme 2026”

लोक कलाकारों के लिए बड़ा मौका: 'मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026' के तहत आवेदन शुरू

Sat, 18 Apr 2026 04:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Apr 2026 04:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग ने प्रदेश के लोक कलाकारों को आर्थिक सहारा देने और पारंपरिक कला-संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Big opportunity for folk artists: Applications open under “Chief Minister Folk Artist Incentive Scheme 2026”
'मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग ने प्रदेश के लोक कलाकारों को आर्थिक सहारा देने और पारंपरिक कला-संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के जरिए लोकनृत्य, लोकगायन, लोकनाट्य, वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, पारंपरिक पाक कला और सौंदर्य कला से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत चयनित कलाकारों को हर साल 12 हजार रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता सीधे ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना का लाभ उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। साथ ही, एक बार चयनित होने के बाद कलाकार अगले दो वर्षों तक इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए कलाकारों को निर्धारित प्रारूप में अपनी पूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें नाम, कला विधा, पता, जिला, मोबाइल नंबर, चिन्हारी पोर्टल का पंजीयन क्रमांक, अनुभव और उपलब्धियों का विवरण शामिल रहेगा। आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण पत्र, फोटो और वीडियो भी संलग्न करना अनिवार्य है। चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन भी आवश्यक शर्तों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक कलाकार अपने आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। लिफाफे पर योजना का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी होगा। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed