फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Alleged cow protectors accused of assault, Satnami community surrounds police station Arang

आरंग थाना बना छावनी: कथित गौ सेवकों पर मारपीट का आरोप, सतनामी समाज ने थाने का किया घेराव

Sat, 16 May 2026 03:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 May 2026 03:04 PM IST
सार

आरंग थाना क्षेत्र में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सतनामी समाज के सैकड़ों लोग थाने के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। समाज के लोगों ने कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Alleged cow protectors accused of assault, Satnami community surrounds police station Arang
आरंग थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरंग थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सतनामी समाज के सैकड़ों लोग थाने के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। समाज के लोगों ने कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे वाहन को रोकने की घटना के बाद हुई थी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर गोल्डी शर्मा ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मारपीट की घटना थाना परिसर के सामने हुई, इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस कथित गौ सेवकों को संरक्षण दे रही है। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed