Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   After three suicides, a career guidance camp was organised on the police station premises

तीन आत्महत्याओं के बाद पुलिस की पहल: थाना परिसर में लगा करियर गाइडेंस कैंप, युवाओं को दी जीवन की दिशा

Sun, 19 Apr 2026 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Apr 2026 06:39 PM IST
सार

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में हाल ही में तीन युवाओं की आत्महत्या की घटनाओं के बाद पुलिस ने पहल करते हुए करियर गाइडेंस कैंप आयोजित किया।

विज्ञापन
After three suicides, a career guidance camp was organised on the police station premises
थाना परिसर में लगा करियर गाइडेंस कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में हाल ही में तीन युवाओं की आत्महत्या की घटनाओं के बाद पुलिस ने पहल करते हुए करियर गाइडेंस कैंप आयोजित किया। प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को समझाया कि कठिन समय में मोबाइल या अकेलेपन के बजाय परिवार का सहारा लेना जरूरी है। सफलता को संपत्ति से नहीं, बल्कि संतुष्टि से जोड़ते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने और गलत रास्तों से बचने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ही संघर्षपूर्ण कहानी साझा करते हुए बताया कि कम अंक पाने के बावजूद लक्ष्य और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष सुशील यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल की सराहना की गई। प्रभारी एसपी ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जो छात्र रायपुर में पीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें निशुल्क कोचिंग दिलाने की जिम्मेदारी वे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed