फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   accused was out to sell banned intoxicating syrup, police arrested him in Raipur

Raipur Crime: प्रतिबंधित नशीली सिरप को बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा

Sun, 18 Aug 2024 07:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नशीली सिरप के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरंग थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रसनी के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा था।

विज्ञापन
accused was out to sell banned intoxicating syrup, police arrested him in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशीली सिरप के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरंग थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रसनी के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा था, इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक स्कूटी भी जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत 50 रुपए आंकी गई है। 
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को 17 अगस्त को सूचना मिली कि स्कूटी में सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप पास रखा है। वह आरंग से रायपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम और आरंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के जगह पर जाकर बताए वाहन और हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद गुफरान खान निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने जब उसकी स्कूटी की तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन रखा होना पाया गया। प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में उससे वैध दस्तावेज या अन्य कागजात मांगे गए। इस पर आरोपी ने किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद गुफरान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन जब्त किया। इसकी कीमती लगभग 20 हजार रूपये और घटना से संबंधित एक स्कूटी जब्त किया है, जिसकी कीमत 50 हजार रूपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना आरंग में अपराध धारा 520/24 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed