फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A moving city bus in Raipur turned into a ball of fire, causing chaos at VIP Chowk

Raipur News: रायपुर में चलती सिटी बस बनी आग का गोला, वीआईपी चौक पर मची अफरा-तफरी

Sun, 10 May 2026 11:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 May 2026 11:29 AM IST
सार

रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं निकलने लगा और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
A moving city bus in Raipur turned into a ball of fire, causing chaos at VIP Chowk
रायपुर में चलती सिटी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं निकलने लगा और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में मौजूद यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


घटना पंडरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम देर से मौके पर पहुंची। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए की बस जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed