फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur traffic department has issued advisory, use these routes

जा रहे हैं रायपुर शहर तो पढ़ लें ये खबर, ट्रैफिक विभाग ने जारी किया एडवायजरी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Tue, 23 Apr 2024 11:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

पीएम मोदी के आगमन पर राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। अगर आप इन रास्तों से रोजाना गुजरते हैं, तो एक बार ट्रैफिक चार्ट देख लें। पीएम के आगमन पर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। 

विज्ञापन
Raipur traffic department has issued advisory, use these routes
ट्रैफिक विभाग ने जारी किया एडवायजरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। पीएम मोदी के आगमन पर राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। अगर आप इन रास्तों से रोजाना गुजरते हैं, तो एक बार ट्रैफिक चार्ट देख लें। पीएम के आगमन पर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी आज यानि 23 अप्रैल को शाम छह से आठ बजे के बीच माना एयरपोर्ट से फुंडहर चौक एक्सप्रेस-वे होकर शंकर नगर चौक से भगत सिंह चौक जीई रोड होकर राजभवन पहुंचेंगे। 24 अप्रैल को सुबह आठ से दस बजे के बीच इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट के लिए जायेंगे। इस दौरान वीआईपी रोड में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा में दो हजार जवान तैनात 
प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास को लेकर रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो हजार जवानों को तैनात किया है। इसके साथ ही दस से ज्यादा ड्रोन से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। आमजन, वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट यात्री इन मार्गों से करें आवागमन
23 अप्रैल को  फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से  और 24अप्रैल को फ्लाइट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकल सकते हैं।  वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं।

  • माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक/ केनाल रोड से लालपुर-देवपुरी (धमतरी रोड) होकर माना कैंप से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
  • जीई रोड से मैग्नेटो माल-लाभांडी चौक-ज़ोरा से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे। 


राजभवन की व्यवस्था
23 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शाम 4 बजे से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। यातायात  विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं उपरोक्तानुसार मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो  का उपयोग कर सुगम आवागमन करें।

  • कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
  • खजाना चौक से राजभवन की ओर
  • पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
  • बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर 
  • ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर


अपील - माननीय प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं उपरोक्तानुसार मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो  का उपयोग कर सुगम आवागमन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed