फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Top News today: Arnab Cyclone Threat; Paddy procurement on November 15

रायपुर की बड़ी खबरेंः अर्नब चक्रवात का खतरा,15 नवंबर से होगी धान खरीदी, रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा

Tue, 27 Oct 2026 08:34 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

आज रायपुर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा, अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट, रायपुर में नाबालिग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:, आवास और अधोसंरचना से साबित होगा मिल का पत्थर बनेगा सीजी हाउसिंग बोर्ड चर्चा में रहीं।

विज्ञापन
Raipur Top News today: Arnab Cyclone Threat; Paddy procurement on November 15
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आज रायपुर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा, अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट, रायपुर में नाबालिग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:, आवास और अधोसंरचना से साबित होगा मिल का पत्थर बनेगा सीजी हाउसिंग बोर्ड चर्चा में रहीं।
विज्ञापन


1. छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी: बिजली बिल में राहत, कैशलेस इलाज, जानें साय कैबिनेट के फैसले

धान खरीदी की राह देख रहे किसानों के लिये खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होगी। मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से दिनांक 15 नवम्बर 2026 से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। उक्त अवधि में 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जायेगी।
विज्ञापन



पढ़ें पूरी खबरः  छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी: बिजली बिल में राहत, कैशलेस इलाज, जानें साय कैबिनेट के फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन



2. रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की  जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  ईडी  की टीम कागजों की छानबीन कर रही है। 


पढ़ें पूरी खबरः रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला


3. छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कौन-सा अलर्ट जारी किया है?: 28 और 29 को भारी बारिश की संभावना, पढ़ें अपडेट्स

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबरः छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कौन-सा अलर्ट जारी किया है?: 28 और 29 को भारी बारिश की संभावना, पढ़ें अपडेट्स


4. रायपुर में नाबालिग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: खमतराई पुलिस ने पकड़े 5 किशोर, चोरी की दो बाइक बरामद

खमतराई थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पांच नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रायपुर के रांवाभाठा स्थित मेटल पार्क और बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पढ़ें पूरी खबरः रायपुर: रायपुर में नाबालिग वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: खमतराई पुलिस ने पकड़े 5 किशोर, चोरी की दो बाइक बरामद


5. 'छत्तीसगढ़ के विकास का इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड': ओपी चौधरी बोले- आवास और अधोसंरचना से साबित होगा मिल का पत्थर

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड छत्तीसगढ़ के विकास का मुख्य इंजन बनेगा। यह आवास और अधोसंरचना के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। ये बातें आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं। 

पढ़ें पूरी खबरः 'छत्तीसगढ़ के विकास का इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड': ओपी चौधरी बोले- आवास और अधोसंरचना से साबित होगा मिल का पत्थर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed