{"_id":"64ea01151d4e9a8e260d0607","slug":"raipur-smart-city-got-5-awards-national-e-governance-award-awarded-more-raipur-app-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर स्मार्ट सिटी को मिला 5 अवॉर्ड: मोर रायपुर एप को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से नवाजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर स्मार्ट सिटी को मिला 5 अवॉर्ड: मोर रायपुर एप को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से नवाजा गया
Sat, 26 Aug 2023 07:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:11 PM IST
सार
भारत सरकार की ओर से संचालित स्मार्ट सिटीज मिशन के शहरों के लिए आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ कार्यक्रम में कई घोषणाएं की है। इस दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023 रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ‘मोर रायपुर एप' को मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार की ओर से संचालित स्मार्ट सिटीज मिशन के शहरों के लिए आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ कार्यक्रम में कई घोषणाएं की है। इस दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023 रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ‘मोर रायपुर एप' को मिला। इसके साथ ही ऑक्सी रीडिंग जोन लाइब्रेरी “नालंदा परिसर“ को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवॉर्ड समेत स्मार्ट सिटी रायपुर को 5 मिले हैं।
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत मोर रायपुर एप को बेहतर नवाचार माना गया है। इस एप के अंतर्गत डिजिटल डोर नंबर, नगर निगम से संबंधित करों के भुगतान, सेवा और शिकायतों के निवारण के लिए सिस्टम तैयार कर नागरिक सेवाओं को हाईटेक करने की दिशा में किए गए पहल को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने उत्कृष्ट मानते हुए ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार’ दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा आज घोषित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड-2022“ के परिणाम में स्मार्ट सिटी रायपुर के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस कांटेस्ट के सामाजिक दृष्टिकोण की श्रेणी में गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के प्रोजेक्ट के बाद रायपुर के बीपी पुजारी शाला भवन उन्नयन कार्यक्रम को देश में तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा नवाचारों की श्रेणी में रायपुर स्मार्ट सिटी लि की ओर से बनाए गए नालंदा परिसर को इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया है। इस कैटेगरी में हुगली धारवाड़ और सूरत शहर के प्रोजेक्ट को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला है।
विज्ञापन