फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police in action mode: Gave warning by organizing a parade of goons and miscreants

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस: गुंडा-बदमाशों की परेड लगाकर दी चेतावनी, बदमाशों की माफी सूची की जा रही तैयार

Sat, 10 Feb 2024 03:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, शहर में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था के देखते हुए पुलिस विभाग ने शहर के सभी थानों के गुंडा बदमाशों की परेड लेकर समझाइश और चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Raipur Police in action mode: Gave warning by organizing a parade of goons and miscreants
एक्शन मोड में रायपुर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, शहर में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था के देखते हुए पुलिस विभाग ने शहर के सभी थानों के गुंडा बदमाशों की परेड लेकर समझाइश और चेतावनी दी है। 190 से अधिक गुंडा बदमाशों को तलब कर चेतानवी दी गई है। इसके साथ ही लंबे समय से अपराधों से दूर रहने वाले गुंडा बदमाशों की माफी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


नवपदस्थ एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार शहर के सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत गुंडा बदमाशों को अनुभाग के थानों में तलब किया गया। उन्होंने बदमाशों की परेड लेकर समझाइश दिया। इसके साथ ही अलग अलग थानों में थाना प्रभारियों ने परेड ली है।  
विज्ञापन


रायपुर के अलग-अलग थानों से 190 से अधिक गुंडा बदमाशों की परेड लेकर उन्हें समझाइश दी गई। उन्हें चेतावनी दी गई कि  अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस जब भी उन्हें थाना बुलाए, तो तत्काल पहुंचे। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे गुंडा बदमाश जो काफी दिनों से किसी अपराध में संलिप्त नहीं रहे है, उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अगले कुछ ही दिनों में उनकी सूची तैयार कर इन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी कहा ने कहा कि अपराधों से दूर है उन्हें माफी सूची में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed