फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Two lovers clashed over girlfriend, fierce fight broke out, bullets fired

Raipur News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में भिड़े दो आशिक, जमकर हुई मारपीट, चली गोली, क्लब में मची अफरातफरी

Sun, 11 Feb 2024 12:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Feb 2024 12:00 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में दो युवक के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर जमकर मारपीट हुआ। इतना ही नहीं लाइसेंसी पिस्टल गोली भी चल गई। दरअसल, वीआइपी रोड स्थित एक क्लब में शनिवार रात की पार्टी में पुरानी प्रेमिका को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Raipur News: Two lovers clashed over girlfriend, fierce fight broke out, bullets fired
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में दो युवक के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं लाइसेंसी पिस्टल गोली भी चल गई। दरअसल, वीआइपी रोड स्थित एक क्लब में शनिवार रात की पार्टी में पुरानी प्रेमिका को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। एक युवक ने दूसरे की गाड़ी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दूसरे ने तैश में आकर उस युवक पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर इलाकें में  अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि फायरिंग से किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जहां क्लब के पार्किंग में गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवक आपस में भीड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल और भाटागांव निवासी रोहित तोमर के बीच राजधानी रायपुर में दो युवक के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं लाइसेंसी पिस्टल गोली भी चल गई। दरअसल, वीआइपी रोड स्थित एक क्लब में शनिवार रात की पार्टी में पुरानी प्रेमिका को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद रोहित तोमर तैश में आकर विकास अग्रवाल गाड़ी को तोड़-फोड़ करने लगा। इस दौरान विकास अग्रवाल अपने पास रखे लाइसेंसी पिस्टल से रोहित की ओर फायरिंग कर दिया। हालांकि इस घटना से जनहानि नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर रायपुर एएसपी लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव और सीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा थाना तेलीबांधा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों मामले में पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed