फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Reservation process for Mayor and Chairman on this date

Raipur News: महापौर और अध्यक्ष के लिये इस तारीख को होगी आरक्षण की कार्यवाही, यहां देखें शेड्यूल

Tue, 24 Dec 2024 05:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

CG Panchayat election 2024-2025: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

विज्ञापन
Raipur News: Reservation process for Mayor and Chairman on this date
रायपुर नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Panchayat election 2024-2025: छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मुताबिक नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिये छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर और अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन


उक्त पदों के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में होगा। नगर निगम के लिये सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका के लिये सुबह 11.30 दोपहर 12.30 बजे तक, नगर पंचायत के लिये अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन के लिये इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है। समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed