{"_id":"661f74f577a3ff5e85095b77","slug":"raipur-news-ramnavmi-there-will-be-a-huge-crowd-of-devotees-in-ram-mandir-vip-road-travel-through-these-ro-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnavmi in raipur: रामनवमी पर राम मंदिर वीआईपी रोड में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इन रास्तों से करें आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnavmi in raipur: रामनवमी पर राम मंदिर वीआईपी रोड में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इन रास्तों से करें आवागमन
Wed, 17 Apr 2024 12:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:36 PM IST
सार
17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर रायपुर शहर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में भक्त जनों की अपार भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर वीआईपी रोड और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए रोड मैप तैयार की है।
विज्ञापन
भगवान श्री राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर वीआईपी रोड में भक्त जनों की भीड़ होने की संभावना है। जंवारा विसर्जन और शोभा यात्रा के चलते जीई रोड, मालवीय रोड, सदर बाजार, रामसागर पारा एमजी रोड और पुरानी बस्ती रोड बाधित रहेगी। वाहन चालक आवागमन के लिए ट्राफिक पुलिस ने रोड मैप जारी किया है।
बता दें कि 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर रायपुर शहर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में भक्त जनों की अपार भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर वीआईपी रोड और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए रोड मैप तैयार की है।
एयरपोर्ट आवागमन करने वाले वाहन चालक - तेलीबांधा थाना तिराहा- श्री राम मंदिर तिराहा - अग्रसेन धाम- जोरा -सेरीखेड़ी -नया रायपुर होकर या तेलीबांधा एक्सप्रेसवे - फुण्डहर चौक- माना पीटीएस चौक होकर आवागमन करें।
विज्ञापन
इसी प्रकार रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों से जंवारा विसर्जन होगा, प्रमुख रूप से पुरानी बस्ती, आमापारा मार्ग बाधित होने की संभावना रहेगी। पुरानी बस्ती, आमापारा, तात्यापारा की आवागमन करने वाले वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। रात्रि 9 बजे से रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा नवीन बाजार से प्रारंभ होकर शारदा चौक- जय स्तंभ चौक- मालवीय रोड -सदर बाजार- आजाद चौक- मोमिनपारा- ललिता चौक -बढ़ई पारा- रामसागर पारा- राठौर चौक -एमजी रोड-शारदा चौक से वापस नवीन बाजार तक जाएगी। रात आठ बजे से इस मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों से अपील है कि अन्य मार्ग का उपयोग करें ।