{"_id":"678649e5af29bcc4c70d2e85","slug":"raipur-news-now-helmet-is-mandatory-in-sdm-and-tehsil-office-during-tl-meeting-decision-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अब एसडीएम और तहसील कार्यालय में भी हेलमेट अनिवार्य, कलेक्ट्रेट कैंपस में वाहन पार्किंग की तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अब एसडीएम और तहसील कार्यालय में भी हेलमेट अनिवार्य, कलेक्ट्रेट कैंपस में वाहन पार्किंग की तो खैर नहीं
Tue, 14 Jan 2025 04:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:56 PM IST
सार
Raipur news: अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसडीएम और तहसील कार्यालय में हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur news: अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसडीएम और तहसील कार्यालय में हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारी और कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिये निर्देशित किया गया है। वहीं जो अधिकारी और कर्मचारी बाइक से आ रहे हैं, वे हेलमेट और जो चारपहिया वाहनों से आ रहे हैं वो सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। ये फैसला कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहे। इसे सभी अनुविभाग और तहसील स्तर के कार्यालय में अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने कहा कि वाहन तय पार्किंग स्थल पर पार्किंग करें। सभी राजस्व अधिकारी अपने संबधित पुलिस थाने के अधिकारी से संपर्क रखें और दुर्घटना या किसी प्रकार हादसा होने पर तुरंत सूचना देकर जरूरी कार्रवाई भी करें। सभी तहसीलदार अपने कार्यालय में अनुशासन बनाए रखें और सभी लंबित प्रकरण का निपटारा करें।
विज्ञापन
कलेक्टर सिंह ने कहा कि नगर निगम सहित जिले में परिवार सहायता पेंशन और निराश्रित पेंशन के प्रकरण अतिशीध्र निराकृत करें। यदि संबंधित बैंक में कोई दिक्क्तें आती हैं, उस पर भी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड का निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्कूली बच्चों का प्राथमिकता से बनाएं। एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी सामूहिक रूप से प्रयास करें जो यातायात में बाधा पहुचाए उस पर कार्रवाई भी जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त बिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।