फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Kailash Kher gave a wonderful performance in Johar Tiranga program, people started singing along

Raipur News: जोहार तिरंगा कार्यक्रम में कैलाश खेर ने दी शानदार प्रस्तुति, सुर से सुर मिलाने लगे लोग

Wed, 14 Aug 2024 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में लोग झूम उठे। मशहूर गायक कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Raipur News: Kailash Kher gave a wonderful performance in Johar Tiranga program, people started singing along
कैलाश खेर ने रायपुर में दी शानदार प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में लोग झूम उठे। मशहूर गायक कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् और जान है हमारी है तिरंगा गीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से सुर से सुर मिलाया। संस्कृति विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोहार तिरंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं, जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह गरिमामय आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीयता किसी भी देश के प्राण और उसकी आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश वासियों से आजादी के जश्न के लिए स्वतंत्रता सप्ताह मनाए और हर घर तिरंगा की अपील की है। उन्होंने कहा कि  हमें देशभक्ति के उत्साह के साथ तिरंगा सप्ताह और स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed