फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Collector Dr. Gaurav Singh invited banquet on birthday; Celebrated birthday with school children

Raipur News: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपने जन्मदिन पर दिया न्योता भोज; स्कूली बच्चों के साथ मनाया बर्थडे

Sun, 18 Feb 2024 01:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्योता भोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। उनके साथ भोजन किया।

विज्ञापन
Raipur News: Collector Dr. Gaurav Singh invited banquet on birthday; Celebrated birthday with school children
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपने जन्मदिन पर दिया न्योता भोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्योता भोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। उनके साथ भोजन किया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला धरमपुरा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय कलेक्टर अपने सपरिवार समेत स्कूल पहुंचे। सबसे पहले सरस्वती माता का वंदन किया। उसके बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हे बैठकर थाली लगाई। उसके बाद पूडी, सब्जी, दाल, चावल और खीर परोसा। इसके बाद बच्चों को केक भी खिलाया। उनके साथ एसपी संतोष सिंह, डीएफओ विश्वेश्वर राय, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप ने भी भोजन परोसा। साथ ही कलेक्टर ने इन स्कूली बच्चों के बीच बैठकर पत्नी डॉ सुनिता सिंह और दोनो बच्चे आद्या सिंह और अक्षरा सिंह के साथ भोजन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कलेक्टर के पास जाकर बच्चों ने उपहार स्वरूप पुष्प दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कलेक्टर को थैंक यू कहा। साथ ही उन्होंने उत्साहित होकर कलेक्टर बनने की भी इच्छा जाहिर की। इस दौरान बूंदा बाई साहू ने सोहर गीत गाकर कलेक्टर को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने अधिकारीगण और आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिन क्षण इत्यादि को स्कूल के बच्चों के साथ मनाएं। उन्हें इसी प्रकार से न्योता भोज दें। यदि कोई इच्छुक हो तो हमसे संपर्क करें हम हर महीने में उनका पंजीयन कर एक सिस्टम बना देंगे, उन्हें बच्चों के साथ अपनी खुशी बांटने का मौका मिलेगा और हम उन्हें सम्मानित भी करेंगे।


यह प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह आयोजन किया गया। सामुदायिक सहयोग से स्कूली बच्चों के खानपान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने न्यौता भोजन की अभिनव पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed